भाजपाईयों ने मनाया स्थापना दिवस
चक्रधरपुर आरपीएस कॉलेज में रविवार को भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया। दुर्योधन प्रधान की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी के...

चक्रधरपुर आरपीएस कॉलेज परिसर में रविवार को भाजपाईयों ने स्थापना दिवस मनाया। ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दुर्योधन प्रधान की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। मौजूद सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से पुष्प अर्पित किया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक षाड़ंगी ने पार्टी के पद चिन्ह पर सभी कार्यकर्ताओं को चलने को कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा एक सुदृढ़, सशक्त, समृद्धि, समर्थ एवं स्वावलंबी भारत के निर्माण हेतु निरंतर सक्रिय हैं। मौके पर पवन शंकर पाण्डेय, ललित मोहन गिलुवा, मालती गिलुवा, विमला प्रसाद, दीपक सिंह, शंभू साव, महेश राव, जितेन्द्र विश्वकर्मा, श्रीवंत षाड़ंगी, कृतिवास प्रधान, किष्टो प्रधान, भोला राय आदि भाजपाई उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।