पति ने खाना नहीं बनाया तो पत्नी ने फांसी लगा ली
चाईबासा के काटभारी गांव में पति द्वारा खाना न बनाने पर पत्नी नितिमा सुंडी ने फांसी लगा ली। रविवार को हाट से लौटने के बाद नितिमा ने पति से खाना बनाने को कहा, लेकिन पति ने अनसुना कर दिया। इससे नाराज...

चाईबासा। पति ने पत्नी को खाना बनाकर नहीं दिया तो गुस्से में आकर पत्नी ने फांसी लगा ली। यह घटना तातनगर ओपी के काटभारी गांव की है। जानकारी के अनुसार रविवार को मृतिका 38 वर्षीय नितिमा सुंडी और उसके पति प्रकाश कालूंडिया पडीगुटू ग्रामीण हाट गए थे ,दोनों ने हाट में होटल चलते।शाम को बाजार से वापस घर आने के बाद नीतिमा सुंडी ने पति प्रकाश को खाना बनाने के लिए बोली। पति ने पत्नी की बातों को अनदेखा करते हुए खाना नहीं बनाया। जिससे वह गुस्सा हो गई और आधी रात के बाद घर से बाहर कुछ दूर जाकर एक पेड़ में लूंगी से फांसी का फंदा बांध के झूल गई।
जिससे उसकी मौत हो गई। सोमवार को सुबह कुछ ग्रामीण शौच के लिए घर से निकले तो देख के एक पेड़ में एक महिला फांसी में लटकी हुई है। घटना की सूचना अन्य ग्रामीणों को दी गई। सूचना पाक ने र प्रकाश भी घटना स्थल पहुंचा और पत्नी नीतिमा सुंडी के रूप में पहचान की। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई ।पुलिस सूचना पाकर घटना स्थल आए और शव को अपने कब्जे में लेकर दोपहर बाद पोस्टमार्टम कराने के लिए सदरअस्पताल लाई। प्रकाश बताया कि रविवार को रात में उसकी पत्नी ने उसे खाना बनाने के लिए कही थी, वह खाना नहीं बनाया तो पत्नी गुस्से में आकर फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।