Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsTragic Accident Claims Life of 36-Year-Old Woman in Chaibasa

झींकपानी में अज्ञात वाहन के चपेट में आने से महिला की मौत

चाईबासा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 36 वर्षीय सीता सुंडी की मौत हो गई। रविवार शाम को वह झींकपानी से सब्जी खरीदकर लौट रही थी, तभी एक चार चक्का वाहन ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर चोटों के बाद उसे...

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासाMon, 10 March 2025 12:52 PM
share Share
Follow Us on
झींकपानी में अज्ञात वाहन के चपेट में आने से महिला की मौत

चाईबासा। अज्ञात वाहन के चपेट में आने से टोंटो के पुरना पानी मुंडासाइ गांव निवासी 36 वर्षीय सीता सुंडी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रविवार शाम को सीता सुंडी झींकपानी से सब्जी खरीद कर अपना गांव पैदल लौट रही थी। रास्ते में झींकपानी के कोंदुवा गांव के पास पीछे से एक चार चक्का वाहन घक्का मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गइ। उसे देर रात में घटना स्थल से उठाकर सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत्य घोषित कर दिया। सोमवार को सदर थाना पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस सदर अस्पताल पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने बताया कि सीता सुंडी सब्जी लाने के लिए झींकपानी गई थी।वापस आने के क्रम में किसी अज्ञात वाहन घकका मार दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।