छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दास्त नही किया जाएगा: वीर सिंह बालमुचू
चाईबासा में छात्र संघ टाटा कॉलेज और कोल्हान विश्वविद्यालय के छात्रों ने प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। छात्रों ने आरोप लगाया कि इतिहास विभाग में सेकंड सेमेस्टर के थ्योरी पेपर में उन्हें बहुत कम...
चाईबासा। छात्र संघ टाटा कॉलेज एवं कोल्हान विश्वविद्यालय छात्र संघ संपूर्ण छात्र संगठन द्वारा कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन के मुख्य गेट पर किया गया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि इतिहास विभाग एव अन्य विभाग के सेकंड सेमेस्टर थ्योरी पेपर में विद्यार्थी बहुत कम नंबरों से फेल किए गए। छात्रों का कहना है कि हम इस तरह फेल किए जाने पर चुप नही बैठेंगे। आखिर शिक्षा पर सबका अधिकार है और किसी जिम्मेदार व्यक्ति द्वारा पुन: परीक्षा पेपर को री चेक किया जाए अन्यथा आने वाले दिनों में पूरे छात्र समुदाय द्वारा अनिश्चित कालीन आक्रोश धारण प्रदर्शन किया जाएगा l मौके पर वीर सिंह बालमुचु, मंजीत हंसदा, सनातन पिंगुवा, प्रीतम बांकिरा, अनीश गोप, किशोर गगराई, मंगल खांडाइत, राज कुमार मुंडारी, शांति तामसोय एवं अन्य छात्र मौजूद थे l
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।