राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाएं : चौधरी
चाईबासा में 10 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह अदालत चाईबासा व्यवहार न्यायालय और चक्रधरपुर अनुमंडल न्यायालय में होगी। इसमें बैंकिंग, मोटर दुर्घटना, पारिवारिक विवाद, श्रम विभाग, और...

चाईबासा। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार जिला विधि के सेवा प्राधिकार चाईबासा के तत्वाधान में 10मइ को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत चाईबासा व्यवहार न्यायालय और चक्रधरपुर अनुमंडल न्यायालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी डालसा के सचिव रवि चौधरी ने दी।उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंकिंग संबंधित मामले, धारा 138 एनआई एक्ट, मोटर दुर्घटना वाद ,श्रम विभाग संबंधित मामले ,पारिवारिक विवाद ,भू अर्जन एवं अधिग्रहण मामले ,उत्पाद से संबंधित मामले, सुलहनीय आपराधिक मामले, सेवा संबंधित मामले, दीवानी मामले ,राजस्व मामले, खनन संबंधित मामले, बिजली और पानी से संबंधित, दूरभाष संबंधित मामले ,उपभोक्ता न्यायालय से संबंधित मामले ,वन विभाग से संबंधित मामले विवाद पूर्ण निस्तारण योग मामले और विविद पूर्व निस्तारण योग मामले व अन्य सुलहनीय मामलो का निष्पादन किया जाएगा। उन्होंने लोगों से राष्ट्रीय लोक अदालत में पहुंचकर अपने लंबित मामलों का निपटारा करा कर लाभ उठाने की अपील की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।