नाबालिक लड़की भटककर पहुंची किरीबुरू,मुखिया ने बच्चों को परिजन का पता लगाने थाना में लगाई गुहार
गुवा से 11 वर्षीया प्रियंका सोय गलती से किरीबुरु पहुंच गई। वह चाईबासा में अपने परिजनों से बिछड़ गई थी और अपने गांव का नाम नहीं बता पा रही है। प्रियंका को साहिया सरिता मुंडू के संरक्षण में रखा गया है।...
गुवा । चाईबासा से गलती से गलत बस में सवार होकर एक नाबालिग लड़की,जो अपना नाम प्रियंका सोय (11 वर्ष) बता रही है, किरीबुरु पहुंच गई। नाबालिक लड़की केवल टोकलो और हस्साडीह के बारे में बता पा रही है, लेकिन अपने गांव या परिवार से जुड़ी कोई अन्य जानकारी देने में असमर्थ है। बताया जा रहा है कि प्रियंका अपने परिजनों के साथ किसी रिश्तेदार के यहां गई थी। वापसी के दौरान चाईबासा बस स्टैंड में वह परिवार से बिछड़ गई और गलती से अपने गांव जाने वाली बस के बजाय किरीबुरु जाने वाली बस में चढ़ गई। वर्तमान में यह बच्ची साहिया सरिता मुंडू के संरक्षण में उनके घर पर है। लड़की के परिजनों को खोजने के लिए मुखिया पार्वती किड़ो और साहिया ने किरीबुरु थाना में मदद की गुहार लगाई है, लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। संभावना जताई जा रही है कि नाबालिक लड़की का संबंध टोकलो या बंदगांव क्षेत्र से हो सकता है। यदि किसी को इस बच्ची के परिवार के बारे में कोई जानकारी मिले, तो कृपया स्थानीय प्रशासन या पुलिस से संपर्क करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।