Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsMAGE POROB Festival Celebrated with Joy in Thakra Village Guva

मागे पोरोब में ग्रामिणों ने की सुख-शांति की कामना

फोटो संख्या 12 मांदर की थाप पर नृत्य करती महिलाएं।

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासाSat, 8 March 2025 09:57 AM
share Share
Follow Us on
मागे पोरोब में ग्रामिणों ने की सुख-शांति की कामना

गुवा। दिरीबुरु पंचायत क्षेत्र के ठाकुरा गांव में मागे पोरोब पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर परदेशाउली स्थान पर दिउरी बुधराम चाम्पिया,जंडिया चाम्पिया और अन्य सहयोगियों के साथ विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की। पूजा में शारदा चाम्पिया, किताम्बार चाम्पिया, चंद्र मोहन चाम्पिया, मदन चाम्पिया, बाबूराम चाम्पिया, सुनिया चाम्पिया सहित कई अन्य ग्रामीण शामिल हुए। इस दौरान दिउरी ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सिंहबोंगा के नाम पर लाल व काली मुर्गियों की बलि देकर गांव में सुख, शांति और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर महिलाओं ने भी भागीदारी निभाई, जिसमें गुरवारी चाम्पिया, सोमबारी चाम्पिया, बुधनी चाम्पिया, रानदाय चाम्पिया, जानो चाम्पिया सहित अन्य शामिल थीं। पूजा के बाद गांव के पुरुष, महिलाएं और बच्चे पारंपरिक नगाड़े, मादल और ढोलक की थाप पर झूमकर नृत्य किया। पूरे गांव में उल्लास और उमंग का माहौल देखने को मिला। इस मौके पर मदन चाम्पिया, माधो चाम्पिया, प्रांशत चाम्पिया, लंकेश चाम्पिया, जुरा चाम्पिया, शुभ पूर्ति समेत अन्य ग्रामीण भी मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें