Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsLanguage Literature Competition Held in Chaibasa Winners Celebrated

हो भाषा एवं साहित्य प्रतियोगिता के विजेता मुखियाओं के हाथों किए गए पुरस्कृत

चाईबासा में कमारहातु नवयुवक समिति और टाइटेनिक क्लब द्वारा भाषा साहित्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में मेघराज सिंकू ने पहला, गांधी लागुरी ने दूसरा और पाइकिराय सिजुई ने तीसरा स्थान प्राप्त...

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासाMon, 10 March 2025 03:50 PM
share Share
Follow Us on
हो भाषा एवं साहित्य प्रतियोगिता के विजेता मुखियाओं के हाथों किए गए पुरस्कृत

चाईबासा। सदर प्रखंड के कमारहातु नवयुवक समिति व टाइटेनिक क्लब गुटुसाई के द्वारा आयोजित हो भाषा साहित्य प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को मतकमहातु पंचायत मुखिया जुलियाना देवगम,नीमडीह पंचायत मुखिया सुमित्रा देवगम एवं कमारहातु के मुंडा बिरसा देवगम के हाथों पुरस्कृत किया गया।प्रतियोगिता में मेघराज सिंकू प्रथम,गांधी लागुरी द्वितीय और पाइकिराय सिजुई ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं गुलशन गागराई, कस्तूरी सावैयां, सरस्वती सावैयां,मलिन सिंकू,विशू पूर्ति,रघुनाथ जोंको और लखन पिंगुवा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।मौके पर अतिथिगण मुखिया जुलियाना देवगम ने कहा कि हर पढ़ने वाले युवा को समाज के विभिन्न संगठनों एवं बुद्धिजीवियों द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए ताकि किसी न किसी रूप में हर चीज की जानकारी हासिल हो। नीमडीह मुखिया सुमित्रा देवगम ने कहा कि हो भाषा के संरक्षण के भाषा से संबंधित प्रतियोगिता आयोजित करना सराहनीय है। चूंकि जनजातीय भाषाओं की विलुप्ति की कभी -कभी सुनने को मिलता है,जो समाज के लिए अच्छा संकेत नहीं है। ऐसे में ऐसी प्रतियोगिताएं आयोजित करना भाषा के जागरूकता को दर्शाता है। उन्होंने युवाओं से अपील किया कि अपनी भाषा व संस्कृति कभी न भूलें। मौके पर मुंडा बिरसा देवगम ने अपने विचार व्यक्त किया। मौके पर आयोजन समिति के रघुनाथ देवगम,दुंबी देवगम,रघुनाथ मुखी,शिव चरण देवगम, विकास खंडाइत,नारायण बानरा,अभय देवगम समेत काफी संख्या महिला-पुरुष अभिभावक उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।