Jharkhand Rebirth Campaign Expands Committee Appoints Mangala Sardar as Vice President झारखण्ड पुनरुत्थान अभियान के जिला उपाध्यक्ष बनाए गए मंगल सरदार, Chaibasa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsJharkhand Rebirth Campaign Expands Committee Appoints Mangala Sardar as Vice President

झारखण्ड पुनरुत्थान अभियान के जिला उपाध्यक्ष बनाए गए मंगल सरदार

झारखंड पुनरुत्थान अभियान के जिला अध्यक्ष नारायण सिंह पुरती ने मंगल सरदार को जिला उपाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया। मंगल सरदार जल, जंगल और जमीन के संरक्षण के लिए संघर्षरत रहे हैं। उन्होंने टाटा स्टील...

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासाSun, 15 June 2025 03:25 PM
share Share
Follow Us on
झारखण्ड पुनरुत्थान अभियान के जिला उपाध्यक्ष बनाए गए मंगल सरदार

झारखण्ड पुनरुत्थान अभियान के जिला अध्यक्ष नारायण सिंह पुरती ने जिला कमिटि का विस्तार करते हुए मंगल सरदार को जिला उपाध्यक्ष के रुप में मनोनयन पत्र प्रदान किया। श्री सरदार झारखण्ड पुनरुत्थान अभियान के संस्थापक सदस्य एवं टाटा स्टील फाउंडेशन की प्रस्तावित विकास गलियारा के विरोध में टाटा से कलिंगानगर तक 300 किलोमीटर की पदयात्रा किये हैं। जल,जंगल एवं जमीन को बचाने की लड़ाई में हमेशा झारखण्ड पुनरुत्थान अभियान के साथ संघर्षरत रहे हैं। चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत भरनिया एवं फूलकानी प्रस्तावित कचरा प्लांट के विरोध का नेतृत्व भी श्री सरदार ने किया है। मौके पर उपस्थित अभियान के केंद्रीय अध्यक्ष सन्नी सिंकु एवं केन्द्रीय महासचिव अमृत माझी ने नई जिम्मेदारी के लिए मंगल सरदार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

मौके पर झारखण्ड पुनरुत्थान अभियान के शैली शैलेंद्र सिंकु,अरिल सिंकु,जगदीश बिरुवा और अन्य उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।