Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsJharkhand Mukti Morcha Membership Campaign Report Submitted by District Convenor Sonaram Devgam

झामुमो : सदस्यता अभियान की प्रगति रिपोर्ट सौंपी

चाईबासा में झामुमो जिला संयोजक मंडली ने सदस्यता अभियान की प्रगति और पंचायत समितियों की रिपोर्ट केंद्रीय कार्यालय रांची को प्रस्तुत की। संयोजक सोनाराम देवगम के नेतृत्व में 45 दिनों में अभियान चलाया गया...

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासाFri, 7 March 2025 05:24 AM
share Share
Follow Us on
झामुमो : सदस्यता अभियान की प्रगति रिपोर्ट सौंपी

चाईबासा, संवाददाता। झामुमो केन्द्रीय समिति के निर्देश पर जिला संयोजक प्रमुख सोनाराम देवगम के नेतृत्व में प. सिंहभूम जिला संयोजक मंडली ने जिला में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान की प्रगति और गठित पंचायत/वार्ड समितियों की रिपोर्ट केंद्रीय कार्यालय रांची को समर्पित किया गया। झामुमो केन्द्रीय समिति ने विगत 17 जनवरी को जिला संयोजक मंडली का गठन कर जिला संयोजक मंडली को 45 दिनों के अन्दर जिला में युद्धस्तर पर सदस्यता अभियान चलाने के साथ ही पंचायत/नगर समितियों का गठन/पुनर्गठन करने के उपरांत जिला अन्तर्गत सभी 18 प्रखंड और 02 नगर समिति के गठन के लिए नामों का अनुशंसा केंद्रीय कार्यालय को समर्पित करने का निर्देश दिया था, जिसे जिला संयोजक मंडली ने निर्धारित समय सीमा के अन्दर पूरा करने का काम किया है।

केन्द्रीय कार्यालय में सांगठनिक रिपोर्ट एवं प्रखंड/नगर समितियों के गठन हेतु नामों का अनुशंसा समर्पित करने के क्रम में संयोजक प्रमुख सोनाराम देवगम के नेतृत्व में जिला संयोजक मंडली के सदस्यों ने मुख्यमंत्री सह पार्टी के केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हेमन्त सोरेन, केन्द्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय और केन्द्रीय महासचिव सह परिवहन एवं भू-राजस्व मंत्री दीपक बिरुवा से शिष्टाचार भेंट किया। इसमें जिला संयोजक मंडली के सदस्य भुवनेश्वर महतो, राहुल आदित्य, इकबाल अहमद, सुभाष बनर्जी, दीपक कुमार प्रधान, दिनेश चन्द्र महतो, अभिषेक सिंकु, सोमवारी बहान्दा, विकास गुप्ता मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें