Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsJharkhand Labor Struggle Union Restructures Leadership with New Appointments

झारखण्ड मजदूर संघर्ष संघ किरीबुरू के नये उपाध्यक्ष बुधन सिंह ,सचिव संजय तिग्गा व राधाकृष्ण मीणा बने

झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के अध्यक्ष रामा पांडेय ने किरीबुरु इकाई में नेतृत्व में बड़ा बदलाव किया है। उपाध्यक्ष अशोक साह की मृत्यु के बाद बुधन सिंह कुंकल को नया उपाध्यक्ष बनाया गया है। संजय तिग्गा और...

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासाThu, 2 Jan 2025 10:25 AM
share Share
Follow Us on
झारखण्ड मजदूर संघर्ष संघ  किरीबुरू के नये उपाध्यक्ष बुधन सिंह ,सचिव संजय तिग्गा व राधाकृष्ण मीणा बने

गुवा । झारखण्ड मजदूर संघर्ष संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष रामा पांडेय ने झारखण्ड मजदूर संघर्ष संघ, किरीबुरु इकाई कमिटी में बड़ा बदलाव किया है। इस बदलाव के तहत तत्कालीन उपाध्यक्ष अशोक साह की मृत्यु के पश्चात हुये रिक्त पद को भरते हुये बुधन सिंह कुंकल को नया उपाध्यक्ष तथा संजय तिग्गा एवं राधाकृष्ण मीणा को सचिव बनाया गया है। कमिटी में नये पदाधिकारियों के शामिल किये जाने की जानकारी किरीबुरु खदान के सीजीएम व अन्य जरूरी विभागों को दी गई है। उक्त जानकारी किरीबुरु इकाई के महामंत्री राजेन्द्र सिन्द्रिया ने दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें