Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsJharkhand Labor Struggle Union Restructures Leadership in Kiriburu Unit
झारखण्ड मजदूर संघर्ष संघ के बुधन सिंह बनाए गए उपाध्यक्ष
झारखण्ड मजदूर संघर्ष संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष रामा पांडेय ने किरीबुरु इकाई में बड़ा बदलाव किया है। बुधन सिंह कुंकल को उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि संजय तिग्गा और राधाकृष्ण मीणा को सचिव के पद पर...
Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासाFri, 3 Jan 2025 01:28 AM

गुवा। झारखण्ड मजदूर संघर्ष संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष रामा पांडेय ने झारखण्ड मजदूर संघर्ष संघ, किरीबुरु इकाई कमेटी में बड़ा बदलाव किया है। बुधन सिंह कुंकल को नया उपाध्यक्ष तथा संजय तिग्गा एवं राधाकृष्ण मीणा को सचिव बनाया गया है। कमिटी में नये पदाधिकारियों के शामिल किये जाने की जानकारी किरीबुरु खदान के सीजीएम व अन्य जरूरी विभागों को दी गई है। उक्त जानकारी किरीबुरु इकाई के महामंत्री राजेन्द्र सिन्द्रिया ने दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।