Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsJharkhand Labor Struggle Local Youth Demand Jobs from Steel Industry

कैप्टिव खदान के नाम से सेल सिर्फ स्थानीय लोगों को मुर्ख बना रही है:- राजेंद्र सिंधिया

झारखंड एक समृद्ध राज्य है, लेकिन इसे लूटने का काम किया गया है। झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के राजेंद्र सिधिया ने कहा कि युवाओं को धोखा देकर बाहरी लोगों को रोजगार दिया जा रहा है। स्थानीय बेरोजगारों के...

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासाMon, 10 Feb 2025 04:31 PM
share Share
Follow Us on
कैप्टिव खदान के नाम से सेल सिर्फ स्थानीय लोगों को मुर्ख बना रही है:- राजेंद्र सिंधिया

गुवा । झारखंड एक समृद्ध संपन्न राज्य है, इसे संजोय रखना राज्य सरकार का कार्य है। किन्तु जब से राज्य बना है, इसे दोहने का काम किया गया है। यह बातें झारखण्ड मजदूर संघर्ष संघ के जेनरल सेक्रेटरी राजेंद्र सिधिया ने गुवा सेल क्लब में झामुमो के सदस्यता अभियान कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर कहा। उन्होंने आगे कहा कि राज्य को लूटने का काम तत्कालीन सरकार ने श्रमिकों को मूर्ख बना कर किया है। इसमें स्थानीय युवाओं को इस्तेमाल किया गया था। पर आज यूवा समझ चुके हैं और बीजेपी छोड़ जेएमएम का सदस्यता ले रहे है। झारखंड को दोहने का सेल जैसे इस्पात उद्योग भी कर रहा है। स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार से महरूम रख के बाहरी लोगों को रोजगार दे रही है। इसके खिलाफ राज्य सरकार को सुप्रीम कोर्ट जाना चाहिए। अपने क्षेत्र के बेरोजगारों को रोजगार दिलाना राज्य सरकार का भी कार्य है। सुप्रीम कोर्ट का नाम ले कर सेल स्थानीय युवाकों को रोजगार से वंचित कर रहा है। इसको ले कर राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट जाए। अपनी माँग रखे। जिनकी जल जंगल जमीन है, पहला अधिकार उसे मिले, सेल प्रबंधन उसे दे अथवा राज्य सरकार राज्य में खदानों को खुद चलाए और सेल जैसे इस्पात उद्योग को बेचे। तब स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। कैप्टिव खदान के नाम से सेल सिर्फ स्थानीय लोगों को मुर्ख बना रही है। आदरणीय मंत्री के समक्ष झारखंड मजदूर संघर्ष संघ किरीबुरु के महामंत्री ने माँग रखी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें