Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsInter-District Senior Women s Cricket Tournament Begins in Chaibasa on April 8

अंतर जिला सीनियर महिला क्रिकेट प्रतियोगिता 8 अप्रैल से

झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के तत्वावधान में पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंतर जिला सीनियर महिला क्रिकेट प्रतियोगिता 8 अप्रैल से चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में शुरू होगी।...

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासाMon, 7 April 2025 05:53 AM
share Share
Follow Us on
अंतर जिला सीनियर महिला क्रिकेट प्रतियोगिता 8 अप्रैल से

चाईबासा, संवाददाता। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के तत्वावधान में पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंतर जिला सीनियर महिला क्रिकेट प्रतियोगिता 8 अप्रैल से चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर शुरू होगा। प्रतियोगिता में ग्रुप-बी के सारे लीग मैच चाईबासा में ही खेले जाएंगे। इसके अलावा सुपर डिवीजन के तीन मैच तथा फाइनल मैच भी चाईबासा में ही खेला जाएगा। यह जानकारी जिला क्रिकेट संघ के सचिव असीम कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि झारखण्ड राज्य क्रिकेट संघ द्वारा जारी टाई सीट के अनुसार उद्घाटन मैच में 8 अप्रैल को बोकारो का मुकाबला लोहरदगा से, 9 अप्रैल को रांची का मुकाबला लोहरदगा से तथा 10 अप्रैल को बोकारो का मुकाबला रांची से होगा। इसी तरह 11 अप्रैल को लोहरदगा का मुकाबला रामगढ़ से, 12 अप्रैल को रांची का मुकाबला रामगढ़ से तथा अंतिम लीग मैच में बोकारो का मुकाबला रामगढ़ से होगा। इस प्रतियोगिता में सुपर डिवीजन के मैच 15 से 17 अप्रैल तक तथा फाईनल मैच 19 अप्रैल को चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेला जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें