उत्क्रमित मध्य विद्यालय नीमडीह के 206 बच्चों का हुआ स्वास्थ्य जांच
चाईबासा में स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय नीमडीह के 206 बच्चों का स्वास्थ्य जांच किया। चिकित्सा पदाधिकारियों ने बच्चों की ऊंचाई, वजन और नेत्र जांच की। साथ ही, उचित पोषण और...
चाईबासा। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा सदर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय नीमडीह के 206 बच्चों का स्वास्थ्य जांच किया गया। चिकित्सा पदाधिकारीगण डॉ.संगीता मुंडरी, डॉ.राशमेदी रुता, डॉ.फरहत फातमा, एएनएम माधुरी पुर्ती एवं नेत्र चिकित्सा सहायक मेरी करुणा टोप्पो ने बच्चों की ऊंचाई व वजन मापने के साथ नेत्र जांच किया। इसके अलावा उचित एवं साफ पोषण और शारीरिक सफाई जैसे कान, नाखून आदि पर ध्यान देने का सुझाव दिया। मौके पर प्रधान शिक्षक कृष्णा देवगम समेत सुशील कुमार सरदार, गंगाराम लागुरी, कुंती बोदरा कल्पना गोराई, एलिस बेक और विकास कुमार उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।