Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsFormation of Matru Bharati at PJ Saraswati Shishu Vidya Mandir Chaibasa

सुलेखा बनीं अध्यक्ष व मनीषा व चंद्रावती उपाध्यक्ष

चाईबासा के पीजे सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मातृ भारती का गठन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामध्यान मिश्र और अन्य सदस्यों ने किया। सुलेखा चौरसिया को अध्यक्ष, मनीषा...

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासाSat, 26 April 2025 04:13 AM
share Share
Follow Us on
सुलेखा बनीं अध्यक्ष व मनीषा व चंद्रावती उपाध्यक्ष

चाईबासा, संवाददाता। पीजे सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चाईबासा में शुक्रवार को मातृ भारती का गठन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामध्यान मिश्र, सदस्य अनंतलाल विश्वकर्मा,सुजीत विश्वकर्मा व प्रभारी प्रधानाचार्य अरविंद कुमार पांडेय ने भारत माता व महारानी अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पित कर किया। मौके पर उपस्थित मंचासीन अतिथियों का परिचय प्रभारी प्रधानाचार्य ने कराया। भैया-बहनों के शैक्षणिक सहयोग के लिए माताओं की भूमिका को लेकर मातृ भारती का गठन किया गया, जिसमें सर्व सम्मति से सुलेखा चौरसिया को अध्यक्ष, मनीषा देवी व चंद्रावती गोप को उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं, सोमवारी बिरुली को सचिव और सुमन जामुदा को सह सचिव बनाया गया। अनामिका देवी और माधवी देवी को संयुक्त रूप से कोषाध्यक्ष बनाया गया। बालिका शिक्षा के लिए शिवलता देवी को प्रमुख और पूजा देवी को सह प्रमुख बनाया गया।

विद्यालय में विभिन्न विषयों को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया जाता है तो इसके लिए शीतल प्रमाणिक नवीन दीक्षित संजू निषाद पोलिना देवी को प्रमुख का दायित्व संयुक्त रूप से दिया गया है। भैया-बहनों के बीच खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन भी समय-समय पर होता रहता है तो इसके लिए सुमानी हेंब्रम को प्रमुख और संगीता देवी को सह प्रमुख बनाया गया है। मातृ भारती के प्रमुख जमुना कोया ने माताओं को संबोधित करते हुए मातृ भारती के स्वरूप,उसके क्रियाकलाप, इसकी उपयोगिता एवं उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम का संचालन शिशु वाटिका प्रमुख मंजू श्रीवास्तव ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें