Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsEmpowering Women Deputy Chief Surendra Prasad Das Discusses Women s Development on International Women s Day

आज की महिलाएं आत्मनिर्भर व स्वावलंबी : सुरेंद्र

चाईबासा में महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में एलएसीडी के उप प्रमुख सुरेंद्र प्रसाद दास ने महिलाओं की स्थिति और उनके विकास पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि महिलाएं आत्मनिर्भर हैं और उन्हें...

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासाMon, 10 March 2025 05:01 AM
share Share
Follow Us on
आज की महिलाएं आत्मनिर्भर व स्वावलंबी : सुरेंद्र

चाईबासा। जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम चाइबासा के तत्वावधान में महिला दिवस के उपलक्ष पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए एलएसीडी के उप प्रमुख (डिप्टी चीफ) सुरेंद्र प्रसाद दास ने वर्तमान समाज में महिलाओं की स्थिति और उनके विकास पर परिचर्चा की। उन्होंने बताया कि आज की महिलाएं आत्मनिर्भर हैं और अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभाती हैं। आने वाला समय आधि आबादी का है। पुरुष प्रधान समाज में जरूरत है कि हम महिलाओं को भी उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान करें। प्राधिकार की ओर से महिलाओं को प्रेरित करते हुए उन्होंने उन्हें सभी क्षेत्रों में समुचित रूप से विकासशील काम करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में अधिकार मित्र रेणु देवी, असीमा चैटर्जी, स्वाति मुखर्जी, संजय निषाद, सुमन गोप, नीतू सार , संगीता आर्या, हेमराज निषाद आदि भी उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।