Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsDriver Charged with Rape of Minor in Chaibasa

नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म में जेसीबी चालक के खिलाफ मामला दर्ज

चाईबासा में तांतनगर ओपी के जेसीबी चालक साहेब महतो के खिलाफ एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज हुआ है। पीड़िता को डराकर खेत ले जाने और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है। घटना के...

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासाWed, 16 April 2025 06:16 AM
share Share
Follow Us on
नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म में जेसीबी चालक के खिलाफ मामला दर्ज

चाईबासा। तांतनगर ओपी में एनबी इंजीनियरिंग प्राइवेट कंपनी के जेसीबी चालक साहेब महतो के खिलाफ नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया गया है। 13 अप्रैल को दर्ज मामले में बताया गया कि 26 फरवरी 2025 को साहेब ने पीड़िता को डरा-धमका कर खेत ले गया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद अश्लील वीडियो भी बनाया। पीड़िता ने डर से अपने परिजनों को घटना की जानकारी नहीं दी। कुछ दिन बीत जाने के बाद पीड़िता ने हिम्मत बांध कर अपने परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने छानबीन करते हुए चालक साहेब के खिलाफ डराने धमकाने और शरीर संबंध बनाने का मामला दर्ज कराया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें