Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsChaiwasa Women s College Students Explore Historical Sites in Odisha and Jharkhand

महिला कॉलेज चाईबासा इतिहास विभाग के छात्राओ ने किया शैक्षणिक भ्रमण

महिला कॉलेज चाईबासा के इतिहास विभाग ने डॉ अंजना सिंह के नेतृत्व में सेमेस्टर 2 की छात्राओं के लिए एक दिवसीय ऐतिहासिक भ्रमण का आयोजन किया। छात्राओं ने उड़ीसा के किचिंग मंदिर और झारखंड के बेनी सागर का...

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासाSat, 22 Feb 2025 01:09 PM
share Share
Follow Us on
महिला कॉलेज चाईबासा इतिहास विभाग के छात्राओ ने किया शैक्षणिक भ्रमण

चाईबासा। महिला कॉलेज चाईबासा के इतिहास विभाग के द्वारा डॉ अंजना सिंह के नेतृत्व में सेमेस्टर 2 के माइनर छात्राओं के एक दिवसीय ऐतिहासिक शैक्षणिक भ्रमण हेतु उड़ीसा के मयूरभंज जिले के में स्थित किचिंग मंदिर एवं झारखंड के मझगांव प्रखंड स्थित बेनी सागर ले जाया गया। अधिकांशत बच्चे केवल किताबों में ही ऐतिहासिक ईमारतों, शिलालेखों स्मारकों का वर्णन पढ़ पाते हैं जो उनके ज्ञान को उतना रोचक नहीं बना पाते हैं जितना की छात्राएं उसे चीज को स्वयं देखकर ऐतिहासिक धरोहर को समझते हैं और उनको जानने की लालसा इनकी अधिक बढ़ जाती है। झारखंड के बेनीसागर का इतिहास छात्राओं ने जाना और यहां के भारतीय पुरातात्विक अवशेष को स्वयं से देखकर यह जाना की 16वीं 17वीं शदी मे बने इस नगरीय सभ्यता काफी रोचक पूर्ण एवं दर्शनीय है।अधिकांश छात्राएं किताबों में ही सभ्यता का नगरी जीवन पढ़ा करती हैं कभी भी इस तरह के पुरातात्विक अवशेष को देख नहीं पाई थी इस स्थल से प्राप्त मूर्तियां पाषाण पर लिखित ब्राह्मी लिपि एवं संस्कृति लिपि एवं और भी कई रोचक जानकारियां छात्राओं ने हासिल की मंदिर परिसर में खंडित मूर्तियां सूर्य भैरव अग्नि गणेश आदि के अवशेष को देखकर इतिहास को जानने का कौतूहल इन छात्रों का और भी बढ़ गया। इसी तरह से उड़ीसा के मयूरभंज जिले में स्थित खिचिंग मंदिर का भ्रमण इन लोगों के द्वारा किया गया इसके इतिहास में नौवीं सदी के ग्रेनाइट से बने इस मंदिर की वास्तुकला के बारे में इन लोगों ने जानकारी प्राप्त की छात्राओं ने इसके निर्माण करता भज राजवंश राजा पूर्ण चंद्रभंज देव के बारे में जाना। इस कार्यक्रम में राजनीति विज्ञान की विभाग अध्यक्ष डॉ रुबी कुमारी, प्रतिमा गोप संजना गोप एवं हिंदी हो अंग्रेजी अर्थशास्त्र राजनीति शास्त्र भूगोल विषय की120 संख्या में छात्राओं ने भाग लिया। इतिहास विभाग आगे भी छात्राओं के जानकारी को रोचक बनाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम को करता रहेगा एवं ऐतिहासिक जानकारी को रोचक तरीके से छात्रों को प्रेषित करते रहेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें