नशे की रोकथाम को दिलाई शपथ
नोवामुंडी में मादक पदार्थों के खिलाफ जागरूकता अभियान के तहत प्रशासनिक अधिकारियों और मानकी मुंडाओं की बैठक हुई। एसडीएम महेंद्र छोटन उरांव ने ग्रामीणों को नशे की लत से बचने की शपथ दिलाई। बैठक में...

नोवामुंडी, संवाददाता। नोवामुंडी थाने में मंगलवार को जगन्नाथपुर अनुमंडल कार्यालय की ओर से मादक पदार्थ भक्षण, उत्पादन, भंडारण व परिवाहन के विरुद्धा जागरूकता अभियान को लेकर प्रशासनिक पदाधिकारी व मानकी मुंडाओं की बैठक हुई। जगन्नाथपुर अनुमंडल पदाधिकारी महेंद्र छोटन उरांव की उपस्थिति में किरीबुरु एसडीपीओ अजय केरकेट्टा,नोवामुंडी बीडीओ पप्पू रजक,नोवामुंडी सीओ मनोज कुमार,नोवामुंडी थाने के थाना प्रभारी सिद्दांत सिंह मौजूद थे। इस दौरान एसडीएम ने मानकी, मुंडा एवं ग्रामीणों को अफीम की खेती और क्षेत्र में नशे की लत को बढ़ावा देने वाले कारकों को रोकने के लिए शपथ दिलाई। जगन्नाथपुर एसडीओ महेंद्र छोटन उरांव ने बताया कि न लोकसभा न विधानसभा सबसे बड़ी ग्रामसभा है। हम सभी में शक्ति निहित है। उन्होंने कहा कि गांव के मानकी, मुंडा,मुखिया सामाजिक दायित्व निभाने के लिए आगे आये। एसडीपीओ ने कहा कि यहां पहुंचे सभी लोग पारिवारिक दायित्व के साथ सामाजिक दायित्व निभा रहे हैं। मौके पर विभिन्न गांव के मानकी, मुंडा, मुखिया ने सड़क, फॉरेस्ट एनओसी, स्कूल में शिक्षकों की कमी आदि की समस्या रखी। दिरीबुरु पंचायत के मुखिया गंगाधर चातोंबा ने बड़ाजामदा शहरी क्षेत्र में खुलेआम गांजा की खरीद-बिक्री का मुद्दा उठाया। बैठक में बड़ाजामदा पीढ़ के मानकी दिगंबर चातोंबा,कोटगढ़ पंचायत मुखिया बामिया चांपिया,दिरीबुरु पंचायत मुखिया गंगाधर चातोंबा, नोवामुंडी बस्ती की मुखिया सुनीता सुरेन,बड़ाजामदा पंचायत की मुखिया पार्वती देवगम,बोकना मुंडा बिक्रम चंपिया,नोवामुंडी बस्ती के मुंडा मनवीर देव सुरेन,लेपांग गांव के मुंडा दयानिधि प्रधान,बालीझोर के मुंडा घासोवा बारजो,पोखरपी गांव के मुंडा कुशल लागुरी,महुदी गांव के मुंडा,पदापहाड़ गांव के मुंडा के अलावा ग्रामीण डाकुवा पहुंचे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।