12-Year-Old Boy Dies in Road Accident in Chaiwasa सड़क दुघर्टना में मंझारी के बालक की मौत, Chaibasa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa News12-Year-Old Boy Dies in Road Accident in Chaiwasa

सड़क दुघर्टना में मंझारी के बालक की मौत

चाईबासा के भरभरिया गांव में 12 वर्षीय प्रधान चातर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। शुक्रवार को सुबह लगभग 8 बजे, जब वह सड़क पार कर रहा था, तब एक मारुति वाहन ने उसे धक्का मार दिया। गंभीर चोटों के कारण...

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासाFri, 4 April 2025 02:35 PM
share Share
Follow Us on
सड़क दुघर्टना में मंझारी के बालक की मौत

चाईबासा। मंझारी थाना अंतर्गत भरभरिया गांव निवासी 12 वर्षीय प्रधान चातर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुबह लगभग 8 बजे प्रधान चातर अपने गांव में सड़क पार कर रहा था ।इसी दौरान एक मारुति वाहन धक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे घटना स्थल से उठाकर सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सदर थाना थाना पुलिस को घटना की सूचना मिली तो सदर अस्पताल आ कर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराया। मृतक के परिजनों ने बताया कि प्रधान चातर गांव के स्कूल में वर्ग 5वां में पढ़ता था। शुक्रवार को सुबह वह घर से बाहर निकाल कर सड़क पार कर रहा था, इसी दौरान एक मारुति वाहन धक्का मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।