ऊपरघाट में महिला से छेड़छाड़, घर भी तोड़ा
बोकारो थर्मल के छोटकीकुड़ी गांव में एक महिला के साथ छेड़छाड़ की गई और उसके घर का शीट तोड़ दिया गया। आरोपी युवक ने महिला के विरोध करने पर हाथापाई की। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। घर में रखे...

बोकारो थर्मल, प्रतिनिधि। ऊपरघाट के पेंक-नारायणपुर थाना क्षेत्र के पलामू पंचायत स्थित आदिवासी गांव छोटकीकुड़ी में गुरुवार को एक महिला के साथ छेड़छाड़ किया गया। महिला के घर का शीट भी तोड़ दिया गया। बताया जाता है कि सुबह में महिला सोयी हुई थी कि अचानक घर का शीट तोड़ने की आवाज आने लगी। जब आवाज सुनकर महिला उठी तो देखा कि पलामू-भंडरकुदर निवासी युवक है। महिला ने इसका विरोध किया तो हाथापाई और छेड़छाड़ किया गया। किसी तरह से महिला भाग निकली। महिला एक घंटे बाद अपने घर वापस आई तो देखा कि उसने पूरे की शीट को तोड़ दिया है। साथ ही घर में रखी दो जोड़ी चांदी का पायल और 16 हजार रुपये भी गायब है। आरोपी के द्वारा कहा गया कि दुर्गा किस्कू रहता तो उसका जान मार देते। महिला का पति उस वक्त घर में नहीं था वह बोकारो थर्मल स्थित ऐश पौंड में रात्रि पाली में ड्यूटी करने गया था। महिला ने पेंक-नारायणपुर थाना में लिखित आवेदन दिया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।