Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsVibrant Durga Puja Celebrations in Bokaro Artistic Idols and Unique Pandal Designs

चैत्र नवरात्र में महानवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा

बोकारो में महानवमी पूजा के दौरान मां सिद्धिदात्री की पूजा की गई। सेक्टर 4डी में आकर्षक पूजा पंडाल में मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई। युवा एकता क्लब का पंडाल नया मॉडल लेकर आया है। अन्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोMon, 7 April 2025 05:01 AM
share Share
Follow Us on
चैत्र नवरात्र में महानवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा

बोकारो। नगर में महानवमी पूजा पर पूजा पंडाल समेत अन्य दुर्गा मंदिरों में मां सिद्धिदात्री के स्वरूप की पूजा की गई। चैती दुर्गा पूजा पर सेक्टर 4डी दुर्गापूजा में इस वर्ष आकर्षक पूजा पंडाल में मां दुर्गा की कलात्मक प्रतिमा स्थापित की गई। यह मुख्य आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। युवा एकता क्लब का पूजा पंडाल अपने आप में अलग है। पूजा पंडाल में तीन बड़े गुंबद लगाकर नया मॉडल के साथ भव्य रूप दिया गया। वहीं सेक्टर 9 बी रोड के पास बड़ी दुर्गा महारानी मंदिर के बगल में दुर्गापूजा पंडाल में मां दुर्गा की खूबसूरत प्रतिमा स्थापित की गई । सेक्टर 8डी न्यू दुर्गा मंदिर में भी विशेष पूजा अर्चना की गई। संध्या में दुर्गा मंदिर समेत पूजा पंडाल में ढाक की आवाज के साथ महानवमी पूजा का आरती पूजन से पूरा वातावारण भक्तिमय हो गया। सेक्टर 4डी रविदास मोड़ स्थित पूजा पंडाल में चास के मूर्तिकार की मदद से 30 हजार की लागत से मां दुर्गा की सात फीट ऊंची 8 भुजा वाली मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें