Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़बोकारोVHP and RSS Organize Tiranga Yatra in Nawadih to Celebrate Azadi Ka Amrit Mahotsav

विहिप व आरएसएस ने निकाली तिरंगा यात्रा

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष पर विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने नावाडीह में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। यह यात्रा देवी महतो इंटर कॉलेज से शुरू होकर ब्लॉक मोड़ पर समाप्त...

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोTue, 13 Aug 2024 07:38 PM
share Share

नावाडीह, प्रतिनिधि। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष पर विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा मंगलवार को नावाडीह में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा देवी महतो इंटर कॉलेज नावाडीह से शुरू होते स्व बिनोद बिहारी महतो चौक होते हुए ब्लॉक मोड़ जाकर समाप्त हुई। बजरंग दल ग्रामीण अध्यक्ष सह नावाडीह मुखिया संघ के अध्यक्ष विश्वनाथ महतो, सांसद प्रतिनिधि फूलचंद किस्कू, गोपाल विश्वकर्मा आदि ने बजरंग दल की ओर से इस यात्रा का नेतृत्व किया। सभी हाथों में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय वंदे मातरम, हिन्दुस्तान जिंदाबाद आदि नारे लगा रहे थे। मुखिया प्रदीप वर्मा, मिथिलेश विश्वकर्मा, कुंवर महतो, लालचंद महतो, डॉ भोला रवानी, टिंकू कानू, नारायण कानू, तिलकचंद पासवान, प्रकाश रवानी, सुरेंद्र गुप्ता, दिलीप कर्मकार, कारण महतो, महेंद्र सिंह, छत्रधारी महतो, सुरेश महतो, सुनील प्रजापति, लखन बरनवाल, महेश सोनी, हीरालाल जी, प्रशांत चौरसिया, बिनोद महतो, दिलीप बरनवाल, वीरेंद्र टुडू, निरंजन सिंह आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें