Tributes Paid to Labor Leader Krishna Murari Pandey on 30th Death Anniversary पुण्यतिथि पर याद किये गए मजदूर नेता कृष्ण मुरारी पांडेय, Bokaro Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsTributes Paid to Labor Leader Krishna Murari Pandey on 30th Death Anniversary

पुण्यतिथि पर याद किये गए मजदूर नेता कृष्ण मुरारी पांडेय

फुसरो में प्रसिद्ध मजदूर नेता कृष्ण मुरारी पाण्डेय की 30वीं पुण्यतिथि समारोह मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों और श्रमिक यूनियनों के नेताओं ने उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि दी। उनके पुत्र...

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोWed, 14 May 2025 04:46 AM
share Share
Follow Us on
पुण्यतिथि पर याद किये गए मजदूर नेता कृष्ण मुरारी पांडेय

फुसरो। प्रसिद्ध मजदूर नेता रहे कृष्ण मुरारी पाण्डेय की 30वीं पुण्यतिथि मंगलवार को मनायी गई। फुसरो स्थित आवास पर पुण्यतिथि समारोह में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, श्रमिक यूनियनों के नेता व अन्य खास व आम ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर श्रद्धांजलि दी। उनके पुत्र गिरिडीह के पूर्व सांसद रवीन्द्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि अपने पिता के पदचिन्हों पर चलकर क्षेत्र की जनता की सेवा में चौबीस घंटे तत्पर हूं। यह भी कहा कि आज समाज में समसरता कायम रखने की जरूरत है। भाजपा के केंद्रीय कार्य समिति सदस्य डा प्रह्लाद बरनवाल ने कहा कि स्व बाबा के जीवन से त्याग, समर्पण व जनसेवा सीखने की जरूरत है।

सीसीएल की नौकरी से इस्तीफा देकर समाज और मजदूर हित में आजीवन लगे रहे। उनकी विचारधारा और आदर्शों को आज के समाज में स्थापित करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कांग्रेस के वरीय नेता रणधीर ठाकुर, मजदूर नेता रविद्र कुमार मिश्रा, देवतानंद दुबे, अरुण सिंह, दिनेश पांडेय, ओमप्रकाश सिंह, अंजनी सिंह, दिनेश सिंह और चंद्रशेखर महथा ने कहा कि स्व पांडेय बेरमो कोयलांचल के प्रेरणास्रोत रहे हैं। भाजपा के टुंडी विधानसभा के प्रत्याशी विक्रम पांडेय, अशोक मिश्रा, दशरथ महतो, बैजनाथ सिंह, रणविजय सिंह, सुरेन्द्र गिरि, ओम शंकर सिंह आदि ने कहा कि स्व पांडेय में कार्यकर्ताओं को समेट कर रखने व पार्टी को सशक्त बनाने का क्षमता थी। कहा कि लोग अपने अच्छे कर्मों से अमर बन सकते हैं। संचालन भाई प्रमोद कुमार सिंह ने किया। पूर्व जिलाध्यक्ष भरत यादव, विनय पाठक, संत सिंह, विकास सिंह, अनिल गुप्ता, राजकुमार ठाकुर, संजय सिंह, भागीरथ मिश्रा, राम निहोरा सिंह, दीपक मिश्रा, धनेश्वर महतो, रमेश स्वर्णकार, मदनलाल खुराना, मनोज चंद्रवंशी, कन्हैया दुबे, बच्चन सिंह, बबलू सिंह, भरत वर्मा, नवल किशोर सिंह, शिव प्रकाश पांडेय, सोबरन महतो, संजय पांडेय, अभिषेक सिंह आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।