Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़बोकारोTribute to Renowned Nagara Player Naresh Mahto Cultural Icon Passes Away at 58

कसमार : चर्चित नगाड़ा वादक नरेश महतो के निधन पर शोक

बोकारो के सिंहपुर निवासी प्रसिद्ध नगाड़ा वादक नरेश महतो (58 वर्ष) का निधन बुधवार रात को हुआ। वे स्वस्थ थे, लेकिन अचानक गिर गए और चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके अंतिम संस्कार में सैकड़ों...

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोThu, 19 Sep 2024 06:46 PM
share Share

बोकारो, प्रतिनिधि। कसमार थानाक्षेत्र के सिंहपुर निवासी चर्चित नगाड़ा वादक एवं जागो जगाओ सांस्कृतिक कला मंच के सक्रिय सदस्य नरेश महतो (58 वर्षीय) का निधन बुधवार देर रात हो गया। गुरुवार सुबह सिंहपुर से सटे स्थानीय श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। नरेश महतो एक प्रसिद्ध नगाड़ा वादक उस्ताद थे। उन्होंने रांची समेत दिल्ली, कोलकाता, केरल समेत देश के कई प्रमुख शहरों में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के बड़े बड़े आयोजनों में झूमर दल के साथ नगाड़ा बजाकर लोगों को मंत्रमुग्ध किया था। बताया जाता है कि बुधवार शाम तक वे बिल्कुल स्वस्थ थे। इस दौरान शाम को जब वे गांव में ही एक पड़ोसी के घर के बाहर बैठे थे तो अचानक मूर्छित होकर गिर गए। आनन फानन में उन्हें एम्बुलेंस से कसमार सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की खबर मिलते ही सिंहपुर समेत आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। गुरुवार सुबह उनके आवास पर उनके अंतिम दर्शन के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। उनके निधन पर सांस्कृतिक संस्था जागो जगाओ लोक कला मंच के निदेशक बिनोद कुमार महतो, अध्यक्ष अशोक कुमार महतो, कार्यकारिणी सचिव राजेश कुमार मुर्मू, कोषाध्यक्ष संदीप कुमार महतो, बलराम महतो, काशी नाथ महतो, हरि महतो, बैजनाथ महतो, हबीब नाज व दर्जनों कलाकारों समेत गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें