Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsThree-Day Shri Hanumat Pratishtha Festival Begins with Kalash Yatra in Kasmar

कसमार के अजया में कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय यज्ञ शुरू

कसमार प्रखंड के अजया टोला स्थित शिव मंदिर में गुरुवार को तीन दिवसीय श्री हनुमत प्रतिष्ठा वार्षिक उत्सव यज्ञ और श्री राम कथा की शुरुआत हुई। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से शुरू होकर खांजो नदी घाट पहुंची। इस...

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोThu, 20 Feb 2025 06:33 PM
share Share
Follow Us on
कसमार के अजया में कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय यज्ञ शुरू

कसमार। कसमार प्रखंड के अजया टोला स्थित शिव मंदिर परिसर में गुरुवार को कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय श्री हनुमत प्रतिष्ठा वार्षिक उत्सव यज्ञ एवं श्री राम कथा शुरू हो गया। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से शुरू हुई, जो अजया, पुरनी बगियारी, मुंगो गांव होते हुए छिन्नमस्तका मंदिर के निकट स्थित खांजो नदी घाट पहुंची, जहां यज्ञाचार्य एवं पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चारण व जल पूजन के बाद कलश में जल भरा गया। कलश यात्रा में स्थानीय महिलाएं, युवतियां एवं पुरुष बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस दौरान देवी-देवताओं के जयकारे से समूचा क्षेत्र गूंज उठा। मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष बिक्की कुमार, सचिव अनिल कुमार व केदार नाथ महतो, उप सचिव धनंजय कुमार व प्रेम कुमार तथा कोषाध्यक्ष राजीव रंजन व आकाश कुमार ने बताया कि 21 फरवरी को मंडप प्रवेश, वेदी पूजन, यज्ञ एवं संध्या 5 बजे से राम कथा तथा 22 फरवरी को यज्ञ पूर्णाहुति, प्रसाद वितरण दोपहर 2 बजे से एवं कथा विराम का कार्यक्रम निर्धारित है। यज्ञाचार्य के रूप में बनारस के नितेश शर्मा, कथा व्यास आलोक उपाध्याय तथा संगीत संयोजक अरुण कुमार पहुंचे हुए हैं। मौके पर मधुसूदन झा, कामेश्वर पांडेय, टांगटोना ज्योत्सना झा, सेवानिवृत्त शिक्षक मनुलाल महतो, बगदा पंसस प्रतिनिधि नीरज भट्टाचार्य, सिद्धेश्वर प्रजापति, दशरथ प्रजापति, अशोक प्रजापति, राजीव रंजन, फनीभूषण प्रजापति, गिरिधारी प्रजापति, अनिल कुमार, विशाल कुमार, टिंकू पांडेय, राकेश चक्रवर्ती, राकेश प्रजापति, जनार्दन प्रजापति आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें