विद्यालय में लगे तड़ित चालक के तांबे की तार चोरी
अंगवाली के राजकीय मध्य विद्यालय में चोरों ने तड़ित चालक के तांबे के तार को लगभग बीस फीट तक काटकर चुरा लिया। प्रधानाध्यापक लालदेव मुंडा ने मुखिया को घटना की जानकारी दी है। उन्होंने बीआरसी पेटरवार के...
Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोTue, 8 April 2025 04:40 AM

अंगवाली। पेटरवार प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय अंगवाली में लगे तड़ित चालक के तांबे के तार को लगभग बीस फीट तक काटकर चोर चुरा ले गए। सोमवार को प्रधानाध्यापक लालदेव मुंडा एवं अन्य शिक्षकों ने मुखिया धर्मेंद्र कपरदार को यह दिखाते हुए बताया कि यह वारदात चारों द्वारा बीते शनिवार या रविवार की रात अंजाम दिया होगा। प्रधानाध्यापक ने लिखित रूप से बीआरसी पेटरवार के माध्यम से थाना को आवेदन दे दिया है, जिसमें घटना की छानबीन कर चोरों की धर-पकड़ की मांग की गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।