80 फीट ऊंचे 220 केबी हाई वोल्टेज टावर पर चढ़कर सुसाइड किया
बोकारो के चास मु0 थाना क्षेत्र में एक 30 वर्षीय विजय सोरेन का शव रविवार सुबह 220 केबी हाई वोल्टेज बिजली टावर से लटका हुआ मिला। मृतक पिछले दो वर्षों से पुपुनकी में अपने ससुराल में रह रहा था। पुलिस ने...

बोकारो, प्रतिनिधि। चास मु0 थाना क्षेत्र के पुपुनकी जोल्हाडीह में रविवार सुबह सात बजे 220 केबी हाई वोल्टेज बिजली टावर से फंदे के सहारे लटके शव को देख पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते आसपास के ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रकाश मंडल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। डीवीसी अधिकारियों से संपर्क कर एहतियाद के तौर पर टावर को शर्ट डाउन कराया। इसके बाद 80 फीट की ऊंचाई से शव को नीचे उतारा गया। मृतक गमछे का एक छोर गले व दूसरा छोर बिजली टावर में बांधकर लटका हुआ था।
नीचे उठाने के बाद शव की पहचान 30 वर्षीय विजय सोरेन के रूप में की गई, जो मूल रूप से धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी नौडीहा का निवासी है। वो पिछले दो वर्ष से पुपुनकी स्थित ससुराल में रहकर दैनिक मजदूरी का काम करता था। घटना के बाद ससुर लालजीत मांझी पत्नी व धनबाद में रहने वाले मृतक के परिजन स्तब्ध है। इधर पुलिस ने पत्नी के फर्द बयान पर मामले में यूडी केस दर्ज कर जांच शुरू किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों के अनुसार मृतक तीन दिन पूर्व रात को खाना खाकर घर से निकला, पर वापस नहीं लौटा। अपने स्तर से खोजबीन की जा रही थी, इस बीच रविवार सुबह घर से महज 50 मीटर की दूरी पर हाई वोल्टेज टावर से उसका शव लटके होने का सूचना मिला। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथमद्रष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, बावजूद पुलिस हर संभावित बिंदु पर जांच कर रही है। कई दिनों से टावर में करंट का प्रवाह नहीं था। संभवतः मृतक टावर के इतने ऊंचाई तक इसी वजह से पहुंचकर फंदा लगा पाया। अगर करंट का प्रवाह होता तो कुछ फीट की ऊंचाई पर ही जलकर राख हो जाता।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।