Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़बोकारोProtest Scheduled for September 20 Demanding Return of Sahara India Investments with Interest

राज्य सरकार का दायित्व निवेशकों का वापस दिलाए: इफ्तेखार

पेटरवार में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी 20 सितंबर को सहारा इंडिया में निवेश का पैसा ब्याज के साथ वापस करवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करेगी। पार्टी नेता इफ्तेखार महमूद ने ग्रामीणों को बताया कि राज्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोSat, 14 Sep 2024 08:37 PM
share Share

पेटरवार। सहारा इंडिया में निवेश का पैसा राज्य सरकार की ओर से ब्याज के साथ वापस करवाने की मांग को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पेटरवार अंचल की ओर से आगामी 20 सितंबर को पेटरवार प्रखंड सह अंचल कार्यालय में प्रदर्शन किया जाएगा। उक्त बातें भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता झारखंड आंदोलनकारी इफ्तेखार महमूद ने पेटरवार प्रखंड के चरगी पंचायत के रुकाम गांव में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का दायित्व बनता है कि सभी निवेशकों का पैसा ब्याज के साथ वापस करावे। उन्होंने कहा की 15 हजार करोड़ रूपये सेबी के पास पड़ा हुआ है और यह निवेशक जो निम्न आय वर्ग के लोगों, किसानो, मजदूरी करने वाले लोगों, छोटे-छोटे दुकानदारो का हैं, किंतु इनके लिए सेबी में क्लेम कर पैसा लेना संभव नहीं है। कहा कि यह राज्य सरकार का दायित्व बनता है कि जो भी सहारा में पैसा निवेश किए हैं उनका पैसा पंचायत स्तर पर जांच पड़ताल करके राज्य सरकार सेबी से दिलवाने का कार्रवाई करें। बैठक को पार्टी अंचल सचिव महेंद्र मुंडा, किसान सभा के नेता चुंबन महतो, महेश रजवार ने भी संबोधित किया। सहारा के निवेशकों की बैठक काटमकुली में महेंद्र मुंडा के अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 20 सितंबर को आयोजित प्रदर्शन को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में पूर्व मुखिया सिन्हा लाल रजवार, रोशन लाल रजवार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें