Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsNationwide Strike on May 20 Workers Demand Repeal of Labor Codes

20 मई को देशव्यापी हड़ताल सफल बनाने को ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा ने की सभा

20 मई को देशव्यापी हड़ताल सफल बनाने को ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा ने की सभा20 मई को देशव्यापी हड़ताल सफल बनाने को ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा ने की स

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोTue, 13 May 2025 03:36 AM
share Share
Follow Us on
20 मई को देशव्यापी हड़ताल सफल बनाने को ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा ने की सभा

बोकारो ,प्रतिनिधि। केंद्रीय ट्रेड यूनियन स्वतंत्र फेडरेशन के आह्वान पर ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा ने 20 मई को देशव्यापी आम हड़ताल को सफल बनाने के लिए बोकारो स्टील प्लांट के कोक ओवन सुदर्शन कैंटीन रेस्ट रूम में मजदूरों की सभा हुई। जिसकी अध्यक्षता सुभाष प्रमाणिक ने की। एटक से रामाश्रय प्रसाद सिंह ने मजदूरो के अधिकारो और सुरक्षा छीनने वाली विनाशकारी 4 श्रम संहिता अविलंब रद्द करने की मांग की। केंद्र सरकार की मजदूर-किसान आम जनता विरोधी नीतियों के खिलाफ 20 मई को देशव्यापी हड़ताल मजदूरों के जीवन व मरण से जुड़ा हुआ है। सीटू के बीडी प्रसाद ने कहा इस्पात मजदूरों का 39 माह का वेज रिवीजन का एरियर का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है।

मजदूरों के ग्रेच्युटी पर कैंपिंग लगा दिया गया है। देश में मजदूर आंदोलन के इतिहास में अर्जित सारे श्रम अधिकार वाले 44 श्रम कानूनो को खत्म कर चार श्रम संहिताओं को निरस्त करने के साथ 25 सूत्री मांगों पर बोकारो इस्पात में हड़ताल को सफल बनाने का आवाहन किया। बैठक में एटक से रामाश्रय प्रसाद सिंह, अजय कुमार, संजीव पोद्दार, बी के देव,सुजीत कुमार, सीटू से बी डी प्रसाद,आर के गोराई, सतीश कुमार ,सुरेश साव,एआईटीयूसी से सुभाष प्रमाणिक आदि शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें