Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsNational Mini Archery Championship Bokaro Players Selected for Guntur Event

नेशनल मिनी तीरंदाजी चैंपियनशिप में बोकारो के 3 तीरंदाज लेंगे हिस्सा

नेशनल मिनी तीरंदाजी चैंपियनशिप 20 से 29 मार्च तक गुंटूर, आंध्र प्रदेश में होगी। सेल डे बोर्डिंग सेंटर बोकारो के तीरंदाजों आदर्श प्रसाद, संजना टुडू, हरलीन कौर, इतिष् स्पर्श और दृष्टि का चयन हुआ है। कोच...

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोSun, 9 March 2025 03:40 AM
share Share
Follow Us on
नेशनल मिनी तीरंदाजी चैंपियनशिप में बोकारो के 3 तीरंदाज लेंगे हिस्सा

बोकारो। नेशनल मिनी तीरंदाजी चैंपियनशिप का आयोजन 20 से 29 मार्च तक गुंटूर, आंध्र प्रदेश में किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए सेल डे बोर्डिंग सेंटर बोकारो के कोच राजेन्द्र गुइया ने बताया कि स्टील प्लांट स्पोर्ट्स बोर्ड (एसपीएसबी) टीम में नेशनल मिनी तीरंदाजी चैंपियनशिप के लिए सेल डे बोर्डिंग आर्चरी सेंटर के तीरंदाज रिकर्व में आदर्श प्रसाद और इंडियन राउंड में संजना टुडू और हरलीन कौर का चयन किया गया है। साथ ही अंडर -13 के लिए इतिष् स्पर्श और दृष्टि का चयन हुआ है| इन खिलाडि़यों के कोच राजेंद्र गुइया और कल्पना गुइया अपने समय के अंर्तराष्ट्रीय तीरंदाज रह चुके हैं और इनके नेतृत्व में झारखंड के बहुत से खिलाड़ी निकल रहे हैं और बेहतर प्रदर्शन दे रहे हैं। तीनों खिलाडि़यों के चयन पर सेल डे बोर्डिंग आर्चरी सेंटर बोकारो के टीम कोच ने बधाई दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें