मंत्री ने मुआवजा राशि के स्वीकृति पत्र का किया वितरण
पेटरवार में शनिवार को मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने सर्पदंश और सड़क दुर्घटना में मारे गए लोगों के आश्रितों को मुआवजा राशि का स्वीकृति पत्र दिया। आरती देवी की मृत्यु पर उसके पति को 4 लाख रुपये और राजेंद्र...

पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार स्थित आवासीय कार्यालय में शनिवार की शाम 6 बजे सूबे के पेयजल, स्वच्छता व उत्पाद मद्द निषेद मंत्री योगेंद्र प्रसाद सर्पदंश के शिकार और सड़क दुर्घटना में मारे गए लोगों के दो आश्रितों को आपदा प्रबंधन के तहत मुआवजा राशि का स्वीकृति पत्र प्रदान किया। मंत्री ने प्रखंड के कोह पंचायत के कोह बस्ती निवासी आरती देवी को 8 महीने पूर्व एक रसल वाइपर ने काट दिया था जिससे उसकी मौत हो गई थी। उसकी मृत्यु के पश्चात उसके पति बिंदेश्वर रजवार को मुआवजा राशि के तौर पर चार लाख रुपये का स्वीकृति पत्र तथा प्रखंड के पतकी पंचायत के बागजोबरा गांव निवासी राजेंद्र पावरिया की सड़क दुर्घटना में हुई मृत्यु के पश्चात उसके आश्रित बलदेव मांझी को एक लाख रुपये मुआवजा का स्वीकृति पत्र प्रदान किया। इस मौके पर झामुमो के केंद्रीय सदस्य मनोहर मुर्मू, प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा महतो, कसमार प्रमुख नियोति डे, हारून रसीद, महानंद मुर्मू, मिथुन कुमार महतो, महेश्वर मांझी, गंगाधर बेदिया सहित अन्य लोग शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।