Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsMadhupur Murder Shocks Jharkhand Bhim Army Demands Justice

बढ़ते अपराध के खिलाफ आंदोलन करेगा भीम आर्मी

बेरमो के भीम आर्मी बोकारो जिलाध्यक्ष गोवर्धन रविदास ने देवघर के मधुपुर में संजय दास की हत्या को शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि यह घटना सरकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक की है, जो बम हमले में मारे गए।...

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोSat, 15 Feb 2025 05:46 PM
share Share
Follow Us on
बढ़ते अपराध के खिलाफ आंदोलन करेगा भीम आर्मी

बेरमो। भीम आर्मी बोकारो जिलाध्यक्ष गोवर्धन रविदास ने कहा कि देवघर के मधुपुर में संजय दास की हत्या राज्य सरकार और कानून व्यवस्था के लिए शर्म की बात है। अनुसूचित जाति से आने वाले सरकारी विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सह समाजसेवी पूर्व जिप सदस्य के पति को विद्यालय से घर आते समय बम मारकर हत्या की घटना अति निंदनीय है। अपराध और अपराधी झारखंड में बेलगाम हो चुके हैं। कानून और पुलिस प्रशासन का डर खत्म हो चुका है। अपराधियों की गिरफ्तारी तुरंत करें वरना जोरदार आंदोलन किया जायेगा। आए दिन हत्या चोरी की लगातार घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। लोग दहशत में जीने को मजबूर हो गए हैं। खासकर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोग पर अत्याचार लगातार बढ़ रहे हैं। कोडरमा जिला में रविदास जयंती के दिन रविदास मंदिर में पूजा करने रहे जा रहे रविदास समाज के लोगों पर असामाजिक तत्वों द्वारा हमला किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें