प्रजापति कुम्हार महासंघ ने एनडीए को विस चुनाव मे दिया समर्थन
प्रजापति कुम्हार महासंघ ने एनडीए को विस चुनाव मे दिया समर्थनप्रजापति कुम्हार महासंघ ने एनडीए को विस चुनाव मे दिया समर्थनप्रजापति कुम्हार महासंघ ने एनड

जैनामोड़ स्थित सुभाष चन्द्र महतो के आवासीय कार्यालय में सोमवार को प्रदेश झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेसवार्ता में महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष देवनारायण प्रजापति, माटी कला बोर्ड के निवर्तमान अध्यक्ष श्रीचन्द्र प्रजापति, माटी कलाबोर्ड सदस्य ईश्वर प्रजापति , विनोद महतो, प्रदीप महतो, सुभाष चन्द्र महतो सहित जिला के पदाधिकारी शामिल थे। झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष देवनारायण प्रजापति ने संबोधित करते कहा कि महासंघ पूर्व की भांति एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में वोट करेगे। क्योकि समाज के प्रदेश संरक्षक सह पूर्व बेरमो विधायक योगेश्वर महतो बाटुल को विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी नही बनाने के कारण नाराज चल रहे थे। समाज के लोगो ने नाराजगी दुर करते हुए बोकारो जिले के एनडीएन प्रत्याशी चन्दनकियारी से अमर बाउरी, बोकारो से बिरंची नारायण, बेरमो से रविन्द्र कुमार पाण्डेय, गोमिया से डा. लम्बोदर महतो के पक्ष में मतदान करेगे। इस अवसर पर महासंघ के प्रखंड अध्यक्ष रामलाल महतो, भागीरथ महतो, उमेश प्रजापति, भरत पंडित, दिनेश महतो, विभुति महतो, फणीभूषण महतो आदि मौजुद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।