Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsJharkhand Mukti Morcha Workers Conference Held in Chas with Focus on Unity and Corruption Accountability

जनता के अधिकारों के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा पूरी मजबूती से खड़ा रहेगा: मंटू यादव

जनता के अधिकारों के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा पूरी मजबूती से खड़ा रहेगा: मंटू यादवजनता के अधिकारों के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा पूरी मजबूती से खड़ा रहेग

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोSun, 27 April 2025 11:05 PM
share Share
Follow Us on
जनता के अधिकारों के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा पूरी मजबूती से खड़ा रहेगा: मंटू यादव

चास के मारवाड़ी पंचायत भवन में झारखंड मुक्ति मोर्चा बोकारो महानगर के अध्यक्ष मंटू यादव के अध्यक्षता में रविवार को कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद शरणार्थियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर मंटू यादव ने कहा कि जब बात भारत की होती है तो संपूर्ण देश एकजुट है। जाति, धर्म, संप्रदाय से ऊपर उठकर हर भारतीय देश की अखंडता और सम्मान की रक्षा के लिए एक साथ खड़ा है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जो भी अधिकारी या कर्मचारी जनता की समस्याओं की अनदेखी करेगा या भ्रष्टाचार करेगा, उसके खिलाफ झामुमो आंदोलन करेगा और आवश्यकतानुसार जिले से स्थानांतरण के लिए भी दबाव बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में गरीबों, दलितों, पीड़ितों और शोषितों की सरकार है, जिसका एकमात्र लक्ष्य है अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना। सम्मेलन में जिला अध्यक्ष रतनलाल मांझी ने कहा कि वर्तमान में राज्य में झामुमो के नेतृत्व में अपनी सरकार है, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि हम भ्रष्टाचार और जन समस्याओं पर आंख मूंद लेंगे। प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह अपने टोले-मोहल्ले, वार्ड एवं पंचायत स्तर पर निगरानी रखे कि राशन वितरण, स्कूलों का संचालन, आंगनबाड़ी केंद्रों की गतिविधियां और स्वास्थ्य सेवाएं समय पर और सही तरीके से हो रही हैं या नहीं।

सम्मेलन में मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य हीरालाल मांझी, संतोष रजवार, जयनारायण महतो, मनोहर मुर्मू, अशोक मुर्मू, संजय केजरीवाल, नेयर जमाल, मनोज हेंब्रम, आकाश टुडू, मिथुन मंडल, प्रमोद तापड़िया, भागीरथ शर्मा, मुक्तेश्वर महतो, पान बाबू केवट, रामदयाल सिंह, महताब खान, अनिल रजवार, बम पांडे, अयूब राजा, मांगराम दे, दिनेश यादव, आलोक सिंह, राकेश सिन्हा, बैद्यनाथ पाल, महिला नेत्र सस्ती देवी, शांति सोरेन, सावित्री देवी, सानिया बेगम, रूबी खातून, कुसुम भारती, अलता देवी, एकता देवी, सीमा तिवारी, राजमणि देवी, कुंदन यादव, जितेंद्र सिंह, मनोज रजक, विक्की आनंद महतो आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें