Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़बोकारोJDU Leaders Welcome Jharkhand s Rajya Sabha MP Kheeru Mahto in Jainamod

विस चुनाव की तैयारी में जुट जाय कार्यकर्ता: खीरू महतो

जैनामोड़ में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के जिला कार्यालय में राज्यसभा सांसद खीरू महतो का स्वागत किया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का निर्देश दिया, ताकि जदयू...

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोThu, 19 Sep 2024 06:54 PM
share Share

जैनामोड़, प्रतिनिधि। जैनामोड़ में जनता दल यूनाइटेड के जिला कार्यालय में गुरुवार को राज्यसभा सांसद सह झारखंड प्रदेश जदयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ आफताब जमील ,प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्रवण कुमार स्वागत जदयु के ज़िला अध्यक्ष प्रदीप महतो के अगुवाई में कार्यकर्ताओ ने बुके व माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होने कहा कि पार्टी के हर स्तर के कार्यकर्ता होने वाले विस चुनाव की तैयारी में जुट जाय।ताकि हमारी पार्टी झारखंड में बेहतर कामयाबी के साथ एनडीए गठबंधन की सरकार बने। स्वागत करने वालो में जरीडीह प्रखंड अध्यक्ष बह्रामदेव दास , पंकज कुमार , सर्वेश्वर साहू , बसंत नारायण माँझी, सर्वेश्वर महतो मनोहर जयसवाल , सुनील दास, बबलू दास प्रिंस कुमार महादेव महतो , प्रकाश कुमार ,अशोक महतो ,छोटू महतो लोचन महतो अशोक बरनवाल निरंजन कुमार लालचंद महतो विजय कुमार महतो राजकुमार महतो सहित दर्जनो कार्यकर्ता शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें