महिला होंगी सशक्त, तभी देश होगा समृद्ध : एसडीओ
कसमार प्रखंड मुख्यालय में सहयोगिनी संस्था द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का आयोजन किया गया। बेरमो एसडीओ मुकेश मछुआ ने कहा कि महिलाओं के सशक्त होने से देश भी सशक्त बनेगा। उन्होंने शिक्षित...

कसमार। कसमार प्रखंड मुख्यालय के सभागार में शनिवार को सहयोगिनी संस्था की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बेरमो एसडीओ मुकेश मछुआ, बोकारो जिला परिषद उपाध्यक्ष बबीता कुमारी, कसमार सीओ प्रवीण कुमार, थाना प्रभारी भजन लाल महतो मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस दौरान बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ ने कहा कि महिला सशक्त होंगी, तभी हमारा देश भी सशक्त एवं समृद्ध होगा। इसके लिए हम सभी को मिलकर काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मेरी दो बेटियां हैं और इससे मुझे दुनिया का सबसे भाग्यशाली व्यक्ति होने का एहसास होता है। समाज में शिक्षित महिलाओं को आगे आना चाहिए और आईपीएस, आईएएस, एसडीओ, सीओ जैसी उच्च प्रशासनिक भूमिकाओं में अपनी जगह बनानी होगी। इस दौरान संस्था की सचिव कल्याणी सागर, मुखिया परिपूषा कुमारी, गीता देवी, चंद्ररेखा मसीह, दिलीप महतो, विनीता देवी, मंजू देवी, नीतू कुमारी, अनिल हेंब्रम, सूरजमनी देवी, रेखा देवी, संगीता देवी, प्रकाश कुमार महतो, गौतम सागर, सनी कुमार, रवि कुमार राय, अमरजीत कुमार, कुमारी किरण, मंजू देवी, संगीता देवी व अन्य लोग उपस्थित थीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।