सफलता संघर्षों की पगडंडियों पर चल कर ही मिलती है
स्वामी रामकृष्ण परमहंस शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय दुग्दा में बीएड सत्र 2024-26 का द्वितीय समसत्र प्रारंभ किया गया। सचिव शंकर प्रसाद स्वर्णकार और प्राचार्य डॉ चंद्र सिंह ने दीप प्रज्वलित किया। सभी...

स्वामी रामकृष्ण परमहंस शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय दुग्दा में बीएड सत्र 2024-26 द्वितीय समसत्र को प्रारंभ किया गया। सचिव शंकर प्रसाद स्वर्णकार, प्राचार्य डॉ चंद्र सिंह व प्रशासनिक पधाधिकारी पूनम प्रसाद के द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित किया गया। सभी प्रशिक्षु शिक्षकों को द्वितीय समसत्र के पाठ्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई। सचिव ने कहा कि जीवन में सफलता संघर्षों की पगडंडियों पर चल कर ही मिलती है। आपके जीवन में कई बदलाव आयेंगे। कई बाधाएं आयेंगी जो आपके लक्ष्य से भटकाएंगे परंतु आपका धैर्य आपको अपने लक्ष्य से जोड़े रखेगा। इसी धैर्य और विश्वास के बल पर आप सफलता प्राप्त करेंगे। इसलिए धैर्य और विश्वास को बनाएं रखें और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखे इसी से आपको सफलता प्राप्त होगी। प्रो बसंत कुमार ने कहा कि अनुशासन और संस्कार को अपने अंदर समावेशित करें, सफलता आपको अवश्य मिलेगी। शिक्षकेतर कर्मचारीगण दीपक कुमार पाल, सुनील वर्मा, पुष्पा कुमारी व रितिका कुमारी मुख्य रहे। प्रतिभाग करने वाले सत्र 2024-26 के प्रशिक्षु शिक्षकों में अभिलाषा कुमारी, पूजा विश्वकर्मा, शिवानी सिन्हा, उम्मे सलमा, काजल कुमारी, खुशबू कुमारी, अंजली कुमारी, लवली कुमारी, दिनेश शर्मा, अशोक कुमार, दिलीप कुमार, आयन मुखर्जी, दीपक यादव आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।