Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़बोकारोGo Green Rally and Tree Plantation at Carmel School Bokaro Thermal

ग्रो ग्रीन रैली व पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश

बोकारो थर्मल के कार्मेल स्कूल में शुक्रवार को गो ग्रीन रैली और पौधरोपण का आयोजन किया गया। कक्षा 6 से 12 के विद्यार्थियों ने भाग लिया और पौधे लगाए। हेड बॉय और हेड गर्ल ने पर्यावरण संरक्षण पर जागरूकता...

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोFri, 13 Sep 2024 07:36 PM
share Share

बोकारो थर्मल, प्रतिनिधि। कार्मेल स्कूल में शुक्रवार को गो ग्रीन रैली व पौधरोपण किया गया। मार्गदर्शन प्रबंधक सिस्टर एम इनेट एसी और प्रधानाचार्या सिस्टर एम मलर ने किया। कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विद्यालय परिसर में पौधे लगाए। हेड बॉय ऋताज विद्यार्थी और हेड गर्ल ऋषिका डिसूजा ने भी मौजूद रहकर पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया। शिक्षिका सोमा बासु, नीलम कुल्लू, विजया कुजूर, पायल सिन्हा, प्रतिमा ठाकुर, नम्रता पांडे, मैरी खलको, दिव्या खाखा, बबीता मंडल, शर्लिन मिन्ज, जितेंद्र प्रसाद, अर्जुन शॉ, तारीक हसन, सुरेश कुमार, धनंजय प्रजापति आदि थे। वहीं लायंस क्लब बोकारो थर्मल द्वारा रैली में शामिल सभी को जूस, बिस्कुट और टॉफी वितरित किया गया। साथ ही शिक्षकों को गुलदस्ता भी दिया गया। जोगेंद्र गिरी, एसडी सिंह, एनपी सिन्हा, बिनोद भाटिया, जितेंद्र सिंह, धर्म सिंह, टीएन सिंह, भुनेश्वर प्रसाद साहू, मनोज कुमार, पीपी श्रीवास्तव, टीएन सिंह थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें