पूर्व मुख्यमंत्री का पेटरवार में भाजपाइयों ने किया गर्मजोशी से स्वागत
पेटरवार फोटो 04 पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्तापूर्व मुख्यमंत्री का पेटरवार में भाजपाइयों ने किया गर्मजोशी से स्वागतपूर्व मुख्यमंत्र

पेटरवार। पेटरवार प्रखंड भाजपा अध्यक्ष रवि शंकर जायसवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पेटरवार तेनुचौक स्थित समाधान कार्यालय में बुधवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा फूल माला पहनाकर और अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत किया। वे रांची से गिरिडीह जाने के क्रम में कुछ देर के लिए पेटरवार तेनुचौक स्थित समाधान कार्यालय में कुछ देर के लिए रुके थे जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संगठन पर अपनी बात साझा भी की। कहा कि इस राज्य में समस्याओं का समाधान नही हो पा रहा है बल्कि व्यवधान पैदा हो रहा है। राज्य की विधि व्यवस्था इतनी गिर गई है कि लोग अपने आपको असुरक्षित महसूस करने लगे है। इस मौके पर प्रखंड भाजपा अध्यक्ष रवि शंकर जायसवाल, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष प्रह्लाद महतो, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष असित कुमार बनर्जी, ब्रजेश कुमार मिश्रा, डॉ अजय महथा, रितेश सिन्हा, कुम्मू मुंडा, स्वरूप सहाय, राजू सिन्हा, प्रकाश रवानी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।