Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़बोकारोBokaro Workers Protest for Increased EPS-95 Pension Amid Rising Inflation

पेंशन स्कीम को लेकर बीएमएस ने किया धरना प्रदर्शन

बोकारो में भारतीय मजदूर संघ ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का उद्देश्य ईपीएस-95 के तहत न्यूनतम पेंशन को 1000 से बढ़ाकर 5000 रुपये करना था। भारतीय मजदूर संघ के...

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोThu, 19 Sep 2024 06:49 PM
share Share

बोकारो, प्रतिनिधि। भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ बोकारो जिला की ओर से उपायुक्त कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया l कर्मचारी पेंशन स्कीम इ पीएस - 95 के अंतर्गत न्यूनतम मासिक पेंशन में बढ़ोतरी के लिए प्रदर्शन किया गया l प्रधानमंत्री भारत सरकार के नाम सौंपा गया। प्रदर्शन कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ झारखंड प्रदेश के उपाध्यक्ष कृष्णा राय ने कहा 2014 में मोदी सरकार ने न्यूनतम पेंशन 1000 रुपया किया था l जबकि आज महंगाई काफी बढ़ चुका है l इस परिस्थिति में पूरे देश के मजदूरों की यह मांग है कि ईपीएस 95 के पेंशन को बढ़ोतरी कर 5000 रुपया न्यूनतम करने की जाए। साथ ही इसे आयुष्मान भारत योजना से जोड़ा जाए वं महंगाई भत्ता से भी जोड़ा जाए। ताकि देश का पेंशन भोगी जिनकी कुल संख्या 78 लाख से ज्यादा है उन्हें जीवन जीने में सहजता हो सके। ऐसा नहीं होने पर भारतीय मजदूर संघ पूरे देश में मजदूरों का इससे भी बड़ा आंदोलन खड़ा करेगा । कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष उमेश चंद्र दुबे व संचालन जिला मंत्री ललन मल्ला ने किया lकार्यक्रम में संगठन मंत्री संत सिंह, कोषाध्यक्ष महेश प्रसाद राय, स्टील के महामंत्री विनोद कुमार, उपाध्यक्ष सुजाता देवी ,सरोजिनी ,अनीता देवी, राजेश बिहारी चौबे उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें