विश्वकर्मा कल्याण समिति का वार्षिक मिलन समारोह
बोकारो में रविवार को गरगा डैम में विश्वकर्मा समाज कल्याण समिति द्वारा वनभोज सह पारिवारिक मिलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बच्चू लाल शर्मा ने की। सभी उपस्थित लोगों ने एकजुटता पर जोर दिया...

बोकारो। रविवार को बालीडीह स्थित गरगा डैम में विश्वकर्मा समाज कल्याण समिति की ओर से वनभोज सह पारिवारिक मिलन का आयोजन किया गया। वनभोज कार्यक्रम में विश्वकर्मा परिवार के लोग उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता बच्चू लाल शर्मा ने की, जिन्होंने अतिथियों का स्वागत किया। समाज के सभी लोगों ने एकजुटता पर बल दिया। कार्यक्रम में संतोष विश्वकर्मा, प्रहलाद शर्मा, रामचंद्र शर्मा, राम विनय शर्मा, राजेंद्र विश्वकर्मा, इंद्रदेव शर्मा,मनोज शर्मा, विश्वनाथ शर्मा, संजय शर्मा, रामेश्वर शर्मा व्यास, राजदेव शर्मा, अशोक शर्मा, सरोज शर्मा, मुन्ना शर्मा, प्रकाश शर्मा, रतन लाल विश्वकर्मा, अरुण विश्वकर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।