आत्मनिर्भर भारत मिशन को गति प्रदान करता बोकारो स्टील प्लांट
चित्र परिचय: 28: राष्ट्र को समर्पित नीलगिरि युद्धपोत।आत्मनिर्भर भारत मिशन को गति प्रदान करता बोकारो स्टील प्लांटआत्मनिर्भर भारत मिशन को गति प्रदान करत

बोकारो स्टील प्लांट भारत सरकार की आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत 2047 जैसी दूरदर्शी पहलों के अनुरूप कार्य करते हुए देश के लिए रणनीतिक महत्त्व के अनेक स्टील ग्रेड्स का स्वदेशी विकास कर रहा है। जिन्हें पूर्व में विदेशों से आयात किया जाता था। ऐसा ही एक स्पेशल इस्पात है कोर्टेन स्टील, जो पहले विदेशों से आयात किया जाता था। अब बोकारो स्टील प्लांट ने इसका स्वदेशी विकल्प वेदर रेसिस्टेंट स्टील का निर्माण किया है। राष्ट्र की सामरिक शक्ति को सशक्त बनाने के लिए बोकारो स्टील प्लांट द्वारा विकसित स्वदेशी मरीन ग्रेड स्टील का उपयोग भारतीय नौसेना के अग्रणी युद्धपोतों विक्रांत, महेन्द्रगिरि, विंध्यगिरी व हाल ही में राष्ट्र को समर्पित नीलगिरि के निर्माण में किया गया है। उक्त बातें बोकारो स्टील प्लांट के संचार प्रमुख मणिकांत धान ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह योगदान भारत की रक्षा क्षमताओं को मजबूती प्रदान करता है। बोकारो स्टील सिटी केवल मात्र एक औद्योगिक शहर ही नहीं बल्कि विविधता में एकता का प्रतिरूप है, जिसे अकसर मिनी भारत भी कहा जाता है। देश के कोने-कोने से आए लोग यहां एक साथ रहकर संयंत्र की सफलता में योगदान दे रहे हैं। जिससे यह स्थान राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता का जीवंत उदाहरण बन चुका है। स्टील सिटी और परिक्षेत्रीय इलाके का व्यापक जन समुदाय भी बोकारो स्टील की इस गौरवशाली और समृद्ध परम्परा को आगे ले जाने में सक्रिय रूप से भागीदार रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।