Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsBokaro Schools Certification Evaluation for Gold Silver and Bronze Categories

आदर्श विद्यालय और पीएम श्री विद्यालयों में होगा प्रमाणीकरण

बोकारो के सभी उत्कृष्ट विद्यालयों का प्रमाणीकरण 5 से 8 मई के बीच होगा। सभी कक्षाओं के छात्रों का मूल्यांकन और सहशैक्षणिक गतिविधियों का मूल्यांकन किया जाएगा। 26 चयनित स्कूलों को स्वर्ण, रजत और कांस्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोSun, 27 April 2025 05:49 AM
share Share
Follow Us on
आदर्श विद्यालय और पीएम श्री विद्यालयों में होगा प्रमाणीकरण

बोकारो। बोकारो के सभी उत्कृष्ट विद्यालय ,प्रखंड स्तरीय आदर्श विद्यालय और पीएम श्री विद्यालयों में प्रमाणीकरण का काम किया जाएगा। इसमें बाह्य संस्था की ओर से विद्यालयों का भ्रमण करते हुए सभी कक्षाओं के छात्रों का मूल्यांकन व सहशैक्षणिक गतिविधियों का मूल्यांकन करते हुए निर्धारित मानक प्रक्रिया के अनुसार विद्यालयों को स्वर्ण, रजत व कांस्य श्रेणी में वर्गीकृत किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा ने इसको लेकर प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम पदाधिकारी, चयनित विद्यालयों के सभी शिक्षकों, प्रखंड साधन सेवी व संपूर्ण साधन सेवी को प्रमाणीकरण के पूर्व विद्यालय में की जाने वाली तैयारी करने की जानकारी दी है। जिसमें निर्देश के अनुसार विद्यालयों को प्रमाणीकरण के लिए चयनित विद्यालयों में छात्र की उपस्थिति 75% होना अनिवार्य है। जिसके लिए बोकारो जिले के कुल 26 स्कूलों को चयनित किया गया है। इन चयनित विद्यालयों का प्रमाणीकरण 5 मई से लेकर 8 मई तक किया जाएगा। जिले में प्रमाणीकरण के लिए चयनित 26 स्कूलों में बेरमो प्रखंड से राजकीय मध्य विद्यालय न्यू भागलपुर, पीएम श्री राजकीय मध्य विद्यालय बेरमो, पीएमश्री अपडेटेड राजकीय हाई स्कूल संडे बाजार, राम रतन हाई स्कूल ढोरी, रामबिलास हाई स्कूल बेरमो,चंदनकियारी प्रखंड से पीएमश्री अपग्रेड राजकीयकृत हाई स्कूल कोरिया, प्लस टू हाई स्कूल चंदनकियारी,चंद्रपुरा प्रखंड से पीएमश्री राजकीयकृत विद्यालय तेलो, अपग्रेडेड राजकीयकृत प्लस टू हाई स्कूल घटियारी, चास प्रखंड से पीएमश्री राजकीय उच्च माध्य विद्यालय माराफारी, पीएमश्री पंचानन राजबाला प्लस टू हाई स्कूल सतनपुर, पीएमश्री अपग्रेडेड राजकीय कृत मध्य विद्यालय उर्दू ,राजकीय कृत प्लस टू हाई स्कूल लकड़ाखंदा, जिला रामरूद्रा उत्कृष्ट विद्यालय चास, गोमिया प्रखंड से पीएमश्री राजकीयकृत हाई स्कूल धवैया, जरीडीह प्रखंड से पीएमश्री राजकीयकृत हाई स्कूल बहादुरपुर,जरीडीह प्रखंड से प्लस टू हाई स्कूल पाथुरिया, कसमार प्रखंड से पीएम श्री एस एस प्लस टू हाई स्कूल कसमार, प्लस टू हाई स्कूल हरनाद, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सीएम उत्कृष्ट विद्यालय कसमार, नावाडीह प्रखंड से पीएमश्री अपग्रेड राजकीय कृत हाई स्कूल बिरनी,भूषण प्लस टू हाई स्कूल नावाडीह, सीएम उत्कृष्ट विद्यालय गर्ल्स नवाडीह, पेटरवार प्रखंड से पीएम श्री राजकीयकृत हाई स्कूल पतकी,अपग्रेडेड प्लस टू हाई स्कूल चांदों का भ्रमण कर प्रमाणीकरण किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें