ऊपरघाट में आदिवासी महिला से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी की पिटाई से मौत
बेरमो में एक आदिवासी महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया गया। आरोपी अब्दुल कलाम को ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। घटना के बाद दोनों समुदायों के बीच तनाव बढ़ गया है। पुलिस ने मामले की...

बेरमो/नावाडीह। बोकारो जिले के बेरमो अनुमंडल में गुरुवार को एक आदिवासी महिला से दुष्कर्म करने का प्रयास का मामला सामने आया। वहीं आरोपी युवक की ग्रामीणों के द्वारा पिटाई के बाद मौत हो गई। नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट स्थित पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पेंक पंचायत के कडरूखुट्टा की घटना है। आरोपी मृतक का नाम अब्दुल कलाम बताया जा रहा है। घटना के बाद गांव में दोनों समुदाय के बीच आतंरिक तनाव व्याप्त है। दोनों तरफ से किया गया मामला दर्ज : बोकारो एसपी मनोज स्वर्गियारी ने मामले की पुष्टि की है। बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
साथ ही दोनों तरफ से मामला दर्ज किया गया है। पुलिस त्वरित व गंभीरता के साथ घटना को लेकर जांच-पड़ताल कर अग्रेत्तर कार्रवाई कर रही है। पेंक-नारायणपुर थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि आगे की कार्रवाई जारी है। बेरमो पुलिस अंचल निरीक्षक नवल किशोर सिंह भी थाना पहुंचे थे। महिला कर रही थी स्नान, पहुंचा आरोपी : घटना के संबंध में बताया जाता है कि सुबह करीब दस बजे महिला गांव में ही घर के समीप तालाब में स्नान कर रही थी। उसी समय आरोपी पहुंच गया। और महिला से दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। इसी बीच महिला के द्वारा हो-हल्ला करने पर ग्रामीण जुट गए। फिर आरोपी को वहीं कहीं हाथ बांधकर जमकर पिटाई कर दी, इसका वीडियो भी वायरल है। उसके बाद आरोपी को डीवीसी बोकारो थर्मल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई या तो पहले से ही मौत हो चुकी थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।