विधवाशनि अक्षय का पहला स्थापना दिवस मना
अंगवाली के विधवाशनि अक्षय ट्रस्ट ने अपने पहले स्थापना दिवस का जश्न मनाया। अध्यक्ष मनोज कुमार महतो ने सदस्यों के योगदान की सराहना की। बीडीओ संतोष कुमार महतो ने ट्रस्ट की सक्रियता की प्रशंसा की।...

अंगवाली। पेटरवार प्रखंड के अंगवाली उत्तरी में संचालित सामाजिक संस्था विधवाशनि अक्षय ट्रस्ट की प्रथम स्थापना दिवस सोमवार को बगीचा स्थित कार्यालय में सादगी के साथ मनाया गया। अध्यक्षता तिलकधारी रजवार (सचिव) ने की। अध्यक्ष मनोज कुमार महतो ने कहा कि बीते एक वर्ष में ट्रस्ट में जुड़े महिला-पुरुष सदस्यों ने सकारात्मक योगदान दिया है, जिसके तहत उनकी हर समस्याओं का निराकरण सफलतापूर्वक किया जाता रहा। यहां तक कि पेटरवार के बीडीओ संतोष कुमार महतो ने भी यहां आकर ट्रस्ट की सक्रियता की सराहना की है। संचालन कोषाध्यक्ष नरेश कपरदार ने किया। सलाहकार शिवकुमार(वकील), विलासी देवी, बुलवा देवी, गुलाची देवी, लखी देवी, कल्याणी, सोमरी, सुकरी, जहली, काजल, छुटकी, बसंती, बिमला, संध्या, बालिका, कुंदन राज, मानकी कुमारी, अर्जुन रजवार, सेवाराम महतो, पावित्री देवी, देगेश्वरी देवी आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।