शनिदेव मंदिर भोजूडीह का वार्षिक महोत्सव
भोजूडीह के श्री श्री शनिदेव मंदिर का 10वां वार्षिक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर लगभग 1000 श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूजा-पाठ पंडितों द्वारा विधि विधान से संपन्न किया गया। चारों ओर शनि महाराज...

चंदनकियारी। प्रखंड के भोजूडीह के श्री श्री शनिदेव मंदिर 10वां वार्षिक महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। काफी संख्या महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मंदिर के अगल बगल चारों ओर शनि महाराज की जयकारा लगाया गया। पुरुष एवं महिला साहित सभी ने भाग लिया हर तरफ महोत्सव में शनिदेव की गूंज रही है हर तरफ शनि देव की जयकारा लगाया पंडित जितेंद्र ओझा, दिनेश चंद्र ओझा,सुजय कुमार चटर्जी व पुरोहित ओमप्रकाश पाठक ने शनिदेव की पूजा अर्चना विधि विधान से संपन्न कराया। लगभग 1000 श्रद्धालुओं, भक्तों की उपस्थिति में पूजा पाठ संपन्न हुआ। मौके पर अजय कुमार शाह, अप्पू शाह, बरनाली कर्मकार, सुजय कुमार चटर्जी, के अलावे भोजूडीह के ग्रामीण उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।