लौह-अयस्क से लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, सड़क पर लगी रही जाम
चौका थाना क्षेत्र में रांची-टाटा हाइवे पर झाबरी के पास तेज रफ्तार ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ट्रक में लदा लौह अयस्क पैलेट सड़क पर बिखर गया, जिससे एक लेन पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने घटना की जानकारी...
Newswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुरSat, 8 March 2025 04:53 PM

चांडिल। चौका थाना क्षेत्र के रांची-टाटा हाइवे स्थित झाबरी के पास तेज रफ्तार से जा रही लौह-अयस्क पैलेट से लदे ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसके बाद लौह अयस्क पैलेट सड़क पर बिखर गया। जिसके बाद सड़क पर एक लेन का काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची तथा मामले की छानबीन की। घटना शुक्रवार की दोपहर एक बजे की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।