Hindi NewsJharkhand NewsAdityapur NewsSuresh Paswan Predicts Mahagathbandhan Government in Bihar Under Tejashwi Yadav
बिहार में तेजस्वी के नेतृत्व में बनेगी महागठबंधन की सरकार: सुरेश
आदित्यपुर में पूर्व मंत्री सुरेश पासवान ने कहा कि झारखंड में महागठबंधन की सरकार हेमंत सोरेन के नेतृत्व में बनी है और अब बिहार में भी तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनना तय है। तेजस्वी...
Newswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुरMon, 10 Feb 2025 03:54 AM

आदित्यपुर। पूर्व मंत्री सुरेश पासवान ने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड में महागठबंधन की सरकार बनी है। अब बिहार में भी महागठबंधन की सरकार तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बनना तय है। कहा कि तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम बने तक पांच लाख लोगों को एक साथ नियुक्ति पत्र देने का रिकॉर्ड बनाया। यहीं नहीं बिहार की जनता बदलाव चाह रही है। मौके पर राजद प्रदेश महासचिव शारदा देवी आदि मौजूद थीं। वे रविवार को अखिल झारखंड दुसाध महासभा के वार्षिक वनभोज में बातौर अतिथि शामिल हुए थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।